ओपी राजभर का बड़ा हमला, कहा- अपने गिरेबान में झांके भाजपा, इनके राज में माफिया खेल रहे क्रिकेट

  1. Home
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ

ओपी राजभर का बड़ा हमला, कहा- अपने गिरेबान में झांके भाजपा, इनके राज में माफिया खेल रहे क्रिकेट

ओपी राजभर का बड़ा हमला, कहा- अपने गिरेबान में झांके भाजपा, इनके राज में माफिया खेल रहे क्रिकेट


पब्लिक न्यूज़ डेस्क।  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 में एक महीने से कम का वक्त बचा है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है सियासत भी तेज होती जा रही है। नेताओं का एक दूसरे के ऊपर सियासी पलटवार जारी हैं। इस कड़ी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा पर जमकर हमला बोला।

ओमप्रकाश राजभर ने भारत समाचार से बात करते हुए भाजपा पर हमलावर हुए उन्होंने कहा कि BJP नेताओं को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। पांच साल सत्ता में रहने के बाद भी भाजपा जनता को कुछ नहीं दे सकी।

समाजवादी पार्टी से गठबंधन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर गठबंधन के वादे पूरे किये जाएंगे। वहीं उन्होंने आगे कहा कि हरिशंकर तिवारी के घर छापे पड़ रहे हैं। कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने सरकार को घेरा। राजभर ने कहा प्रदेश में कानून का राज खत्म हो चुका है माफिया क्रिकेट खेल रहे हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें पब्लिक न्यूज़ टी वी के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @PublicNewsTV और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @PublicNewsTV पर क्लिक करें।